RSS Mohan Bhagwat Statement | संघ का उद्देश्य भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना, राजनीति नहीं: मोहन भागवत, कोलकाता
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
RSS Mohan Bhagwat BIG Statement
संघ का उद्देश्य भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना.
RSS किसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं.
हिंदू समाज के संगठन और संरक्षण पर जोर.
Kolkata / कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ की विचारधारा और उद्देश्य को सरल शब्दों में स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना किसी राजनीतिक लक्ष्य, प्रतिस्पर्धा या विरोध के लिए नहीं हुई, बल्कि इसका मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, सशक्त और सुरक्षित करना है। डॉ. भागवत ने कहा कि संघ की प्रार्थना में रोज ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष इसलिए किया जाता है ताकि भारत विश्व में फिर से सम्मान और नेतृत्व की भूमिका निभा सके। उन्होंने भारत को केवल एक भूगोल नहीं, बल्कि एक जीवंत परंपरा और स्वभाव बताया। उनका कहना था कि भारतीय समाज में ऐसी शक्ति और संस्कार विकसित करना संघ का लक्ष्य है, जिससे भारत अपने कर्तृत्व से विश्व गुरु बन सके। संघ समाज को जोड़ने, उसकी उन्नति और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है और आगे भी यही उसकी दिशा रहेगी।
Watch Also Full Video: https://youtube.com/shorts/4gtLhdymvVo?si=pphYQJc0sPdVYw3E