बंगाल चुनाव में सीएम मोहन यादव की एंट्री, BJP के लिए करेंगे प्रचार

Fri 17-Apr-2026,04:25 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

बंगाल चुनाव में सीएम मोहन यादव की एंट्री, BJP के लिए करेंगे प्रचार Mohan-Yadav-Bengal-Election-Campaign-BJP-2026
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, कोलकाता और खड़गपुर में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे और वोट मांगेंगे।

  • कमरहाटी में अरुप चौधरी और खड़गपुर में दिलीप घोष के पक्ष में प्रचार, बीजेपी ने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारा।

West Bengal / Kolkata :

West Bengal/ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। वे बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में कोलकाता और खड़गपुर में जनसभाएं करेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देर रात कोलकाता पहुंचेंगे और अगले दिन सुबह से ही चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

पहली जनसभा कमरहाटी में आयोजित होगी, जहां वे बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। इसके बाद शाम को खड़गपुर सदर में दूसरी जनसभा होगी, जिसमें वे वरिष्ठ बीजेपी नेता Dilip Ghosh के पक्ष में प्रचार करेंगे।

यह दौरा बीजेपी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा। चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और कड़ा मुकाबला साबित हो सकता है। ऐसे में स्टार प्रचारकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।