भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: पंत पर गिरी गाज संभव, गिल कप्तान

Sat 03-Jan-2026,01:51 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: पंत पर गिरी गाज संभव, गिल कप्तान India Vs New Zealand Odi Squad Selection 2026
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI चयन समिति की बैठक, ऋषभ पंत के बाहर होने की अटकलें तेज।

  • ईशान किशन को पंत की जगह मौका मिल सकता है, जबकि घरेलू फॉर्म के दम पर मोहम्मद शमी की वापसी संभव।

/ :

Delhi/ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति शनिवार, 3 जनवरी को वर्चुअल बैठक कर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी। इस बैठक से पहले टीम संयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और संकेत मिल रहे हैं कि चयनकर्ता एक बड़े नाम को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है। टीम प्रबंधन उनके हाई-रिस्क बल्लेबाजी अंदाज से पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताया जा रहा है। हालांकि यह भी तथ्य है कि पंत को हाल के समय में वनडे क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने आखिरी वनडे मैच वर्ष 2024 में खेला था, जिसके बाद से वह इस फॉर्मेट में नियमित नहीं रहे।

ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को वनडे टीम में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ईशान किशन सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल के कारण चयनकर्ताओं की पसंद बन सकते हैं। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी पर भी विचार किया जा सकता है। शमी ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले सात मैचों में 21 विकेट झटके हैं, जिससे उनका दावा मजबूत हुआ है।

टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। वहीं, शुभमन गिल को इस सीरीज में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। युवा गिल पर नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर टीम मैनेजमेंट भविष्य की तैयारी करता नजर आ रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है, जहां चयनकर्ताओं की नजर संतुलित और मजबूत संयोजन पर होगी।