RCB के IPL 2026 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, ओपनर 28 मार्च

Mon 16-Mar-2026,06:33 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

RCB के IPL 2026 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, ओपनर 28 मार्च RCB -IPL-2026-Chinnaswamy-Stadium
  • कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 मैचों के आयोजन को आधिकारिक मंजूरी दी।

  • 5 अप्रैल को RCB और CSK के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होगा, जो IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला माना जाता है।

Delhi / Delhi :

Delhi/ सोमवार, 16 मार्च को विधान सौध में आयोजित एक अहम बैठक में इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की। इसमें कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA), RCB और DNA नेटवर्क्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम सभी आवश्यक मानकों पर खरा उतरता है। समीक्षा के बाद गृह मंत्री ने IPL मैचों के आयोजन को हरी झंडी दी।

KSCA ने मंजूरी मिलने के बाद गृह मंत्री और एक्सपर्ट कमेटी का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने विशेष रूप से चेयरमैन जी. एम. महेश्वर राव और सदस्य सचिव श्रीमंत कुमार सिंह की सराहना की, जिन्होंने सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का भी योगदान रहा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में KSCA ने स्टेडियम की तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन मानकों को पूरा करने के बाद ही अनुमति दी गई।

IPL 2026 के शेड्यूल के अनुसार RCB अपने पांच घरेलू मुकाबले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इसके अलावा दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे। 5 अप्रैल को RCB और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।