डोंगरगढ़ में नवरात्रि से पहले कमर्शियल गैस संकट
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dongargarh-Commercial-LPG-Shortage-Navratri
डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी कमी ने होटल और भोजनालय व्यवसायियों को संकट में डाल दिया है।
होटल संचालकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द गैस आपूर्ति शुरू करने की मांग की, अन्यथा व्यवसाय ठप होने का खतरा।
Dongargarh/ डोंगरगढ़ की धार्मिक नगरी में होटल और भोजनालय संचालकों को गैस की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि लंबे समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, और घरेलू सिलेंडर का उपयोग करना प्रशासन की कार्रवाई की चेतावनी के कारण संभव नहीं है।
समस्या के चलते सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कई होटल व्यवसायी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि गैस आपूर्ति जल्द शुरू नहीं हुई तो व्यवसाय पूरी तरह ठप हो जाएगा।
नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर ट्रस्ट प्रसाद, भंडारा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर निर्भर करता है। गैस संकट के कारण धार्मिक आयोजनों और होटल व्यवसाय दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
एसडीएम एम. भार्गव ने बताया कि समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।