लखीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक: निघासन में बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Sat 14-Mar-2026,10:16 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

लखीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक: निघासन में बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत Leopard Attack Lakhimpur Kheri
  • निघासन क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत।

  • पेट्रोल पंप के पास बछड़े को बनाया शिकार।

  • वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह।

Uttar Pradesh / Lakhimpur :

Lakhimpur Kheri / लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। निघासन वन रेंज के कई गांवों में तेंदुआ पालतू जानवरों और मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा घटना निघासन वन रेंज के पलिया स्टेट हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने आई, जहां शनिवार सुबह तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। लोगों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन विभाग के रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग खेतों में अकेले न जाएं, हमेशा समूह में रहें और खासकर शाम व रात के समय घर से बाहर निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।