अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक ने मुंबई-पुणे में जमाया कदम

Tue 21-Apr-2026,02:15 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक ने मुंबई-पुणे में जमाया कदम Akshayakalpa-Organic-Mumbai-Pune-Expansion
  • अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक ने मुंबई और पुणे में विस्तार कर शुद्ध डेयरी उत्पादों की पेशकश की, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मिलेगा।

  • कंपनी का मॉडल किसानों को सशक्त बनाकर टिकाऊ इकोसिस्टम तैयार करता है, जिससे उत्पादन गुणवत्ता और किसानों की आय दोनों में सुधार होता है।

  • 50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह पहल महाराष्ट्र में ऑर्गेनिक डेयरी बाजार को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास है।

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/ दक्षिण भारत में अपनी मजबूत पहचान बना चुका ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ अब मुंबई और पुणे के बाजारों में कदम रखकर पश्चिम भारत में नई शुरुआत कर रहा है। 2010 में स्थापित यह प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी ब्रांड ‘स्वच्छ पोषण’ और ‘किसान सशक्तिकरण’ के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। कंपनी अपने साथ दूध, घी, दही, पनीर, मक्खन, चीज़ और छाछ जैसे उत्पादों की पूरी रेंज लेकर आई है, जो एंटीबायोटिक्स, सिंथेटिक हार्मोन और रासायनिक अवशेषों से मुक्त हैं।
 
आज जब महानगरों में दूध की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे समय में अक्षयकल्पा का यह विस्तार उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। कंपनी का मॉडल न केवल पारदर्शिता पर आधारित है, बल्कि किसानों को सशक्त बनाकर एक टिकाऊ इकोसिस्टम भी तैयार करता है।
 
कंपनी के संस्थापक और सीईओ शशि कुमार कहते हैं, “हमने हमेशा बिना किसी शॉर्टकट के काम किया है। हमारा लक्ष्य सिर्फ डेयरी प्रोडक्ट बेचना नहीं, बल्कि लोगों को यह भरोसा देना है कि उनका भोजन सुरक्षित और शुद्ध है।” वे आगे जोड़ते हैं, “मुंबई और पुणे में हमारा विस्तार केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है।”
 
50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कंपनी महाराष्ट्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक का यह कदम न केवल शहरी उपभोक्ताओं को स्वच्छ विकल्प देगा, बल्कि किसानों की आय और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
 
(अनिल बेदाग)