लखीमपुर खीरी में भारत गैस संकट: 7 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं, उपभोक्ता परेशान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Lakhimpur Kheri GAS Issue
गैस सिलेंडर की डिलीवरी में भारी देरी.
एजेंसी ने घर तक सप्लाई से किया इनकार.
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग.
Lakhimpur Kheri / लखीमपुर खीरी में भारत गैस उपभोक्ताओं की परेशानी अब गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है। लोगों का आरोप है कि 13 मार्च को बुक किए गए गैस सिलेंडर 7 दिन बाद भी उनके घर तक नहीं पहुंचे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एजेंसी ने कई उपभोक्ताओं को घर तक डिलीवरी देने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें खुद लाइन में लगकर सिलेंडर लेने को कहा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति केवल एक-दो इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिले में भारत गैस उपभोक्ता इसी तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों ने एजेंसी पर जानबूझकर परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं।
इस समस्या से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।