बढ़ती मंहगाई व गैस की किल्लत के खिलाफ एनएसयूआई की जनआक्रोश यात्रा
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
NSUI Protest Jabalpur
एनएसयूआई का महंगाई और गैस संकट के खिलाफ प्रदर्शन.
एनएसयूआई का महंगाई और गैस संकट के खिलाफ प्रदर्शन.
भाजपा कार्यालय तक निकाला गया अर्थी जुलूस.
Jabalpur / जबलपुर में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल के नेतृत्व में “जन आक्रोश जुलूस” निकाला और भाजपा कार्यालय तक अर्थी जुलूस ले जाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण भी हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प देखने को मिली।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि आम जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। देवकी पटेल ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। खासतौर पर गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत ने घर-घर की रसोई को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि आज देश की माताएं और बहनें सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि रसोई चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित है, लेकिन जिम्मेदार लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब जनता जाग चुकी है और अन्याय को सहन नहीं करेगी।
एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह महंगाई और गैस संकट पर तुरंत प्रभावी कदम उठाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। कुल मिलाकर यह प्रदर्शन सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि आम जनता की परेशानियों को सामने लाने की एक कोशिश थी, जिसने शहर में राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया है।
इस दौरान सौरभ नाटी शर्मा, लखन घनघोरिया, देवकी पटेल, विनय सक्सेना जी, संतोष, अयोध्या तिवारी, अभिषेक यादव रविंद्र गौतम कमलेश यादव गीता शरद तिवारी समर्थ अवस्थी राहुल यादव इंद्रजीत कुशवाहा रविंद्र कुशवाहा नंद कुमार कुशवाहा प्रवीण चौहान आयुष पहाड़िया सिद्धांत जैन आशीष सावले अंकुर गुप्ता रौनक मिश्रा बबलू नामदेव रज्जू सराफ अजय रावत दिलीप साहू पंकज पटेल सतीश तिवारी कमल दीक्षित अंचित सोनी शान कुमार प्रतीक शुक्ला सागर शुक्ला पलाश यादवपप्पू पटेरिया पप्पी पटेरिया रोशनी पटेरिया कीर्ति सिंह भावना निगम गीत शरद तिवारी इंदिरा पाठक तिवारी आदि मौजूद रहें।