कौशांबी में ट्रांसजेंडर कल्याण शिविर: कानूनी सहायता, योजनाओं और अधिकारों पर जागरूकता**
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Transgender Welfare Kaushambi
ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए जागरूकता एवं साक्षरता शिविर.
निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी.
रोजगार, स्वास्थ्य और पहचान से जुड़े अधिकारों पर जोर.
Kaushambi / आज दिनांक 30.03. 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी की पूर्व अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महोदय के आदेश अनुसार तहसील सभागार मंझनपुर, कौशांबी में ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय के कल्याण विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद कौशांबी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल श्री अमित मिश्रा जी ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनके सहयोग हेतु हमेशा तत्पर रहेगा एवं किसी भी प्रकार की विधिक सहायता हेतु निःशुल्क कानूनी सेवा प्रदान करेगा।
तहसीलदार मंझनपुर श्री सिद्धांत जीने कहा कि जो भी लोग ट्रांसजेंडर समुदाय से आते हैं अगर उनको तहसील स्तर पर किसी भी प्रकार की जैसे आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र,निवास प्रमाणपत्र या और किसी भी कार्य हेतु कोई भी जरूरत पड़ती है तो तत्काल उसी दिन उसका निस्तारण किया जाएगा।
पीएलवी ममता दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर किन्नर समुदाय के लोग अपना पहचान प्रमाण पत्र प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। स्माइल ऐप के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के पुनर्वास और आजीविका के लिए सहायता दी जाती है इसके गरिमा गृह योजना भी शामिल है जो उन्हें आश्रय प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है। राज्य स्तरीय प्रयास कई राज्यों में किन्नर कल्याण बोर्ड विशेष पेंशन योजनाएं और कौशल विकास के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं।
DLSA द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुक्त कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करता है इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने में भी मदद करता है और ट्रांसजेंडर अधिकारों के बारे में जागरूकता अभियान भी चलता है। साथी ट्रांसजेंडर आईडी अगर है तो प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कोर्स भी उपलब्ध है जिसमें सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, प्लंबिंग और मरम्मत जैसे हुनर भी सिखाए जाते हैं। राज्य स्तरीय सहायता-केरल जैसे कुछ राज्यों में विशेष योजनाएं हैं जैसे (संकल्यन)रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद या कम ब्याज पर लोन भी उपलब्ध कराती है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में ट्रांसजेंडर समुदाय की अध्यक्ष नेहा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से मालती देवी, सिमरन, पैनल अधिवक्ता जयनारायण पीएलवी ममता दिवाकर, मनीषा दिवाकर,अंजना मिश्रा के अलावा तमाम ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अमरदीप दिवाकर
PLV
मो.6387618663