भोपाल ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: आरोपी पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम घोषित
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Twisha Sharma Case
समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम घोषित.
पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी.
केस में सीबीआई जांच की संभावना.
Bhopal / भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी और मृतका के पति समर्थ सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
कटारा थाना पुलिस ने अब आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है, ताकि उसकी तलाश को तेज किया जा सके। इस आदेश की पुष्टि डीसीपी विकास सहवाल ने की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पासपोर्ट पर भी सख्ती शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, उसके पासपोर्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाने और उसे रद्द करने की सिफारिश की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए यह भी संभावना जताई जा रही है कि केस को सीबीआई को सौंपा जा सकता है। पुलिस प्रशासन इस केस में काफी सख्त रुख अपनाए हुए है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
इधर आरोपी समर्थ सिंह ने अपनी ओर से अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई जारी है, जहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। अदालत में ट्विशा के परिजन भी मौजूद हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
यह मामला अब केवल एक आपराधिक केस नहीं रहा, बल्कि एक बड़ा सामाजिक और कानूनी मुद्दा बन चुका है। रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत और आरोपी पति का फरार होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और शीर्ष स्तर तक अपनी बात पहुंचा चुका है।