Hazaribagh Mining Accident | हजारीबाग उरीमारी खदान हादसा: डंपर गिरने से दो मजदूरों की मौत
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Jharkhand _ Hazaribagh Mining Accident
उरीमारी खदान में डंपर हादसा, दो मजदूरों की मौत.
घायल मजदूर का इलाज जारी, खदान का काम ठप.
हादसे से परियोजना और कर्मचारियों में आक्रोश.
Hazaribagh / झारखंड के हजारीबाग में सीसीएल की उरीमारी परियोजना में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां की आउटसोर्सिंग खुली खदान में हाई वॉल (ऊंची दीवार) डंपर पर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सुनील यादव और 50 वर्षीय राजू पासवान के रूप में हुई है। हादसे के समय अंधेरा और कोहरा था, जिससे शव को तुरंत नहीं निकाला जा सका। एक घायल मजदूर का इलाज भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल में चल रहा है। घटना में मलबा सीधे डंपर पर गिरा, जिससे बचने की कोई संभावना नहीं थी। उरीमारी थानेदार ने बताया कि दबे कर्मियों का शव रात 12 बजे तक नहीं निकाला जा सका और इसे रविवार को निकाला जाएगा। इस घटना के बाद उरीमारी परियोजना की आउटसोर्सिंग खदान और विभागीय खदान का काम ठप हो गया है, वहीं कोयला ढुलाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। हादसे ने कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।