भोपाल में एलपीजी फ्री ज़ोन: 4 सोसाइटीज़ में PNG गैस पहल से रसोई व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Sat 23-May-2026,12:42 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भोपाल में एलपीजी फ्री ज़ोन: 4 सोसाइटीज़ में PNG गैस पहल से रसोई व्यवस्था में बड़ा बदलाव LPG Free Zone
  • भोपाल की चार सोसाइटीज़ को एलपीजी फ्री ज़ोन घोषित किया गया. 

  • पाइप्ड नेचुरल गैस से सुरक्षित और निरंतर गैस सप्लाई सुनिश्चित. 

  • सिलेंडर झंझट खत्म कर आधुनिक रसोई व्यवस्था को बढ़ावा. 

Madhya Pradesh / Indore :

भोपाल, 15 मई, 2026: भोपाल में अब धीरे-धीरे घरों की रसोई का तरीका बदल रहा है। लोग सिलेंडर बुकिंग और खत्म होने की चिंता से दूर होकर पाइप्ड नेचुरल गैस यानि पीएनजी को अपना रहे हैं। इसी बदलाव को बढ़ावा देने के लिए थिंक गैस ने शहर में 'एलपीजी फ्री ज़ोन' पहल शुरू की है। रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग, इंतजार और बार-बार बदलने की परेशानी से राहत दिलाने की दिशा में थिंक गैस ने शहर की चार बड़ी रिहायशी सोसाइटीज़ को 'एलपीजी फ्री ज़ोन' घोषित किया है, जहाँ बड़ी संख्या में परिवार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) अपना चुके हैं।

थिंक गैस ने यह घोषणा उपभोक्ता संरक्षण कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित 'कंज्यूमर अवेयरनेस प्रोग्राम' के दौरान की। इस पहल के तहत सागर लेक व्यू होम्स, सौम्या पार्क लैंड, आकृति ग्रीन्स और कैनाल किनशिप सोसाइटीज़ को प्रमाणित किया गया। इन चारों सोसाइटीज़ में कुल 1902 से ज्यादा परिवार रहते हैं।

कंपनी का कहना है कि पीएनजी से लोगों को लगातार गैस सप्लाई, ज्यादा सुविधा और लंबे समय में बचत जैसे फायदे मिलते हैं। साथ ही सिलेंडर खत्म होने की चिंता भी नहीं रहती।

थिंक गैस के रीजनल हेड- भोपाल, श्री डी एस दुर्गेश ने कहा, "हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा घरों तक पीएनजी की सुविधा पहुँचाना और लोगों को पाइप्ड गैस के फायदों के बारे में जागरूक करना है। भोपाल की इन सोसाइटीज़ से हमें बहुत अच्छा सहयोग मिला है।"

कंपनी के अनुसार आने वाले समय में भोपाल की अन्य रिहायशी सोसाइटीज़ को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि शहर में पीएनजी का उपयोग और तेजी से बढ़ सके।