पीआर 24x7 का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम शुरू, गोल्ड गिफ्ट की जगह स्वदेशी उत्पाद अपनाए
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
PR 24x7 Work From Home
पीआर 24x7 ने वर्क फ्रॉम होम शुरू किया.
गोल्ड गिफ्ट की जगह स्वदेशी उत्पाद अपनाए.
आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा.
Indore / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रमुख आह्वान का समर्थन करते हुए इंदौर स्थित देश की प्रमुख पब्लिक रिलेशन संस्थाओं में से एक पीआर 24x7 ने 1 जून से सभी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने की सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही संस्था ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान से सोने के आभूषणों के रूप में दिए जाने वाले उपहारों को पूरी तरह बंद कर, उनकी जगह सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट्स को शामिल करने का फैसला किया है। संस्था का वर्क फ्रॉम होम देने का मुख्य उद्देश्य रोजमर्रा के आवागमन में होने वाले पेट्रोल-डीजल की भारी खपत को कम करना तथा संकट के समय राष्ट्रहित में सहयोग करना है। वहीं, वार्षिक उत्सव में सोने की जगह भारत में निर्मित उत्पादों को चुनकर संस्था ने लोकल फॉर वोकल की मुहिम को बढ़ावा दिया है।
इस दूरगामी पहल और बदलाव पर बात करते हुए पीआर 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "राष्ट्रहित केवल सीमाओं पर खड़े सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और हर संस्था का कर्तव्य है। यदि हम अपने दैनिक व्यवहार में ईंधन की बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाएं, तो यही संकट के समय देश की सबसे बड़ी ताकत बनता है।"
उन्होंने आगे कहा, "वर्क फ्रॉम होम से जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं वार्षिक उत्सव में गोल्ड की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम अपनी जुड़ती हुई अर्थव्यवस्था और स्थानीय कारीगरों को मजबूत करना चाहते हैं। बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से होती है, और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी यह छोटी सी कोशिश समाज में एक बड़ा और सकारात्मक संदेश देने में कामयाब होगी।"
पीआर 24x7 भारत की अग्रणी और प्रतिष्ठित पब्लिक रिलेशंस कंपनियों में से एक है, जो पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कॉर्पोरेट, सरकार और विभिन्न सेक्टर्स को अपनी पेशेवर पीआर सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था का नेटवर्क देश के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों सहित क्षेत्रीय बाजारों में बेहद मजबूत है, जो इसे देश के कोने-कोने तक एक व्यापक पहुंच प्रदान करता है।
मीडिया मॉनिटरिंग, क्राइसिस मैनेजमेंट, ब्रांड पोजिशनिंग और डिजिटल व ट्रेडिशनल पीआर में माहिर इस संस्था के पास अनुभवी पीआर प्रोफेशनल्स की एक बड़ी टीम है। संस्था केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी का भी बराबर निर्वहन करती आ रही है। अपने सीएसआर विंग बीइंग रिस्पॉन्सिबल के जरिये संस्था गर्मी के दिनों में बेजुबान पछियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत सकोरे व अनाज वितरित करती है। वहीँ स्ट्रीट वेंडर्स को उनकी पहचान के लिए ब्रांडिंग में भी मदद कर रही है। इसके अलावा अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत संस्था सीनियर सिटीजन के लिए इंदौर शहर में तीन डे केयर सेंटर्स का संचालन भी कर रही है।