नोएडा सेक्टर 107 में कार से युवक-युवती के शव बरामद, गोलीकांड की जांच जारी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Noida Murder Case
कार के अंदर युवक-युवती के शव, दोनों को लगी गोली.
युवक के हाथ में पिस्टल बरामद, सुसाइड एंगल पर जांच.
दिल्ली में दर्ज थी युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट.
Noida / उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से वैलेंटाइन डे के दिन एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 में खड़ी एक कार के अंदर युवक और युवती के शव बरामद हुए। दोनों को गोली लगी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। कार के अंदर युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिसके आधार पर शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत युवक के लापता होने की रिपोर्ट पहले ही दिल्ली में दर्ज कराई गई थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
घटना के बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। जिस दिशा से कार आई थी, उस रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है और उसके मालिक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध था और घटना से पहले क्या हुआ था। पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।