देहरादून में गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, दो हफ्तों में चौथा मर्डर
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dehradun Murder Case
तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक की हत्या.
दो हफ्तों में चौथा मर्डर, बढ़ी चिंता.
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश.
Dehradun / उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले में तिब्बती मार्केट क्षेत्र में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि बीते दो हफ्तों में देहरादून में यह चौथा हत्या का मामला है। कभी शांत और सुरक्षित माने जाने वाले इस शहर में अब लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।