सिंगरौली सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में एक परिवार के तीन की मौत

Mon 16-Feb-2026,05:20 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सिंगरौली सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में एक परिवार के तीन की मौत Singrauli-Road-Accident-Three-Family-Dead
  • सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र में आमने-सामने बाइक टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत।

  • तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल।

Madhya Pradesh / Singrauli :

Singrauli/ मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जगन्नाथ सिंह (55), लालदेव सिंह (25) और तेजबली सिंह (50) एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जियावन थाना क्षेत्र के कूंदवार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम हुमनाडाड पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अंधेरा होने के कारण दृश्यता भी कम थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।