ब्रह्मास्त्र 2 पर बड़ा अपडेट, रामायण के बाद शुरू होगा काम

Wed 15-Apr-2026,05:54 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

ब्रह्मास्त्र 2 पर बड़ा अपडेट, रामायण के बाद शुरू होगा काम Brahmastra-2-Update-Ranbir-Kapoor-Ramayana
  • ब्रह्मास्त्र 2 पर बड़ा अपडेट, रामायण प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शुरू होगा काम, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दिया संकेत।

  • ‘अस्त्रावर्स’ को आगे बढ़ाने की तैयारी, पहली फिल्म की सफलता के बाद फैंस में दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह।

  • सीक्वल में देव और अमृता की कहानी दिखने की संभावना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के नाम चर्चा में।

Maharashtra / Mumbai :

Bollywood/ Brahmastra: Part One-Shiva के बाद इसके सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब इस पर नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने हाल ही में CinemaCon 2026 के दौरान संकेत दिया कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन उससे पहले उनका मौजूदा प्रोजेक्ट Ramayana पूरा किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ Yash भी मौजूद थे, जहां ‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत की गई। नमित मल्होत्रा ने यह भी साफ किया कि वे ‘अस्त्रावर्स’ को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ इसका अहम हिस्सा होगा।

फिल्म की कहानी को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कहानी देव और अमृता के बैकस्टोरी पर आधारित हो सकती है। माना जा रहा है कि Ranveer Singh देव का किरदार निभा सकते हैं, जबकि Deepika Padukone अमृता के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहली फिल्म का निर्देशन Ayan Mukerji ने किया था और यह एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स ‘अस्त्रावर्स’ की शुरुआत थी। फिल्म में Amitabh Bachchan, Alia Bhatt, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे, जबकि Shah Rukh Khan ने कैमियो किया था।

‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है, जिसमें शिवा नाम के युवक की शक्तियों और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बचाने की जंग को दिखाया गया था। अब फैंस को इसके दूसरे भाग के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, जो इस सिनेमैटिक यूनिवर्स को और विस्तार देगा।