इंडी म्यूजिक में कनिष शर्मा का इमोशनल डेब्यू ‘पल ये मेरा’

Sat 18-Apr-2026,10:51 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

इंडी म्यूजिक में कनिष शर्मा का इमोशनल डेब्यू ‘पल ये मेरा’ Kanish Sharma Song
  • कनिष शर्मा का नया इंडी सिंगल ‘पल ये मेरा’ रिलीज. 

  • जम्मू की लोकेशंस पर फिल्माया गया भावनात्मक गाना. 

  • निजी अनुभवों से जुड़ा खास म्यूजिक सफर. 

Maharashtra / Mumbai :

Mumbai / फिल्म और विज्ञापन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुके कनिष शर्मा अब अपने इंडी सिंगल ‘पल ये मेरा’ के जरिए एक नए और बेहद निजी अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। जम्मू की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माए गए इस गाने में भावनाओं की गहराई और सिनेमैटिक विज़ुअल्स का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि कनिष के भीतर की उन अनकही भावनाओं का आईना है, जिन्हें उन्होंने पहली बार इतनी सादगी और ईमानदारी से व्यक्त किया है।

हमारी खास बातचीत में कनिष ने बताया कि यह गीत उनके व्यक्तिगत अनुभवों से उपजा है और वह चाहते हैं कि श्रोता इसे सुनते हुए खुद से जुड़ाव महसूस करें। डायरेक्टर राकेश के साथ मिलकर उन्होंने विज़ुअल्स को भी उतना ही संवेदनशील और वास्तविक बनाए रखने की कोशिश की। कनिष के मुताबिक, इंडी म्यूजिक उनके लिए नई पहचान नहीं, बल्कि उनकी कहानी कहने के सफर का विस्तार है। ‘पल ये मेरा’ उनके लिए सिर्फ एक शुरुआत है। एक ऐसे सफर की, जहां उनकी आवाज़ और भी करीब से दिलों तक पहुंचेगी।

(अनिल बेदाग)