कृष्ण जन्मभूमि पर गूंजा ‘कृष्णावतारम’: आध्यात्म और सिनेमा का अनोखा संगम

Sat 18-Apr-2026,11:33 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

कृष्ण जन्मभूमि पर गूंजा ‘कृष्णावतारम’: आध्यात्म और सिनेमा का अनोखा संगम Krishnavataram Movie
  • कृष्ण जन्मभूमि पर ‘कृष्णावतारम’ ट्रेलर लॉन्च. 

  • वृंदावन में भक्ति और सिनेमा का अनोखा संगम. 

  • 7 मई 2026 को फिल्म की वैश्विक रिलीज. 

Maharashtra / Mumbai :

Mumbai / सिनेमा और आध्यात्म का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया। यह सिर्फ एक फिल्मी आयोजन नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभव बन गया, जहां हजारों श्रद्धालु “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों के साथ भक्ति में डूबे नजर आए।

इस खास मौके को और भव्य बनाने के लिए आयोजन को वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों—रमन रेती मंदिर, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन—तक विस्तारित किया गया, जिससे यह एक मल्टी-लोकेशन आध्यात्मिक उत्सव में बदल गया।

फिल्म ‘कृष्णावतारम’ को निर्माता एक श्रद्धा-समर्पित प्रस्तुति मानते हैं, जो दर्शकों को भव्य दृश्यों के साथ गहरी भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगी। निर्देशक हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी प्रकाश कापड़िया और राम मोरी ने लिखी है, जबकि संगीत प्रसाद एस और गीत इरशाद कामिल ने इसे भावनात्मक ऊंचाई दी है।

तीन भागों में बनने वाली इस फ्रेंचाइज़ी का पहला चैप्टर 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जो दर्शकों को भक्ति और सिनेमा के अनोखे अनुभव से जोड़ने का वादा करता है।

(अनिल बेदाग)