सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं कशिका कपूर
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Kashika Kapoor News
कशिका कपूर ने पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाई.
आवारा कुत्तों के संरक्षण और प्रेम की अपील.
सोशल मीडिया पर संदेश हुआ तेजी से वायरल.
Mumbai / ग्लैमर की चमक-दमक से भरी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपने काम और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री कशिका कपूर ने एक बेहद संवेदनशील और मानवीय मुद्दे पर अपनी मजबूत आवाज उठाकर लोगों का दिल जीत लिया है। जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों के प्रति अपने गहरे प्रेम के लिए पहचानी जाने वाली काशिका इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी अनदेखी को लेकर बेहद भावुक हैं।
एक सच्ची डॉग लवर के तौर पर काशिका का मानना है कि आवारा कुत्तों को भी उतना ही प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए जितना किसी पालतू जानवर को मिलता है। हाल ही में बढ़ती पशु क्रूरता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से इंसानियत और संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। काशिका ने कहा कि “आवारा कुत्ते खतरा नहीं, बल्कि प्यार और देखभाल के भूखे मासूम जीव हैं। थोड़ी-सी दया उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है।”
सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री घायल कुत्तों की मदद करने और लोकल फीडर्स को सपोर्ट करने में भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी संवेदनशील सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। काशिका कपूर की यह पहल समाज को यह याद दिलाती है कि असली इंसानियत बेजुबानों के प्रति करुणा और दया दिखाने में ही है।
(अनिल बेदाग)