Goa Agnikand Update | लूथरा बंधु फुकेट में छिपे? रोमियो लेन पर बुलडोजर की गूंज बढ़ी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Vagator Fire Case
वागाटोर क्लब रोमियो लेन पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश।
लूथरा बंधुओं के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी।
अवैध क्लबों और प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख।
Goa / गोवा के वागाटोर अग्निकांड मामले ने राज्य में भारी चर्चा और गहन सुरक्षा समीक्षा को जन्म दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बेहद सख्त रुख अपनाया है और प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि आरोपी लूथरा बंधुओं का प्रमुख नाइटक्लब रोमियो लेन वागाटोर तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। यह वही क्लब है जहां अगस्त 2025 में लगी भीषण आग में कई लोगों की जान चली गई थी। अब इस आउटलेट पर पुलिस को बुलडोजर कार्रवाई का आदेश मिल चुका है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि गोवा सरकार किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।