Priyanka Gandhi Statement | प्रियंका गांधी का MNREGA नाम बदलने और कमजोर करने पर मोदी सरकार पर हमला | MANREGA Controversy
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
MNREGA नाम बदलने को लेकर प्रियंका गांधी की आलोचना.
केंद्र द्वारा राज्य पर वित्तीय बोझ डाले जाने की चिंता.
गरीब और मजदूरों के अधिकार कम होने की चेतावनी.
Delhi / कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर MNREGA को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नाम बदलने की यह प्रक्रिया केवल फिजूलखर्ची नहीं है, बल्कि गरीबों और मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी साजिश है। MNREGA कानून गरीबों को 100 दिन रोजगार देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से बनाया गया था, लेकिन अब इसमें बदलावों के जरिए इसे कमजोर किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मजदूरों का बकाया भुगतान भी नहीं हो रहा है, जबकि केंद्र अपना योगदान घटाकर राज्य सरकारों पर सारा वित्तीय बोझ डाल रहा है। इससे गरीब राज्य भुगतान नहीं कर पाएंगे और योजना प्रभावित होगी। साथ ही, ग्राम पंचायतों के अधिकार कम करके सारा नियंत्रण केंद्र ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है और देश के गरीब-मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। प्रियंका गांधी ने इस पर संसद में गंभीर चर्चा की मांग की है, ताकि योजना का मूल उद्देश्य बचा रहे और गरीबों को लाभ मिलता रहे।
Full Video देखने के लिए विडियो पर क्लिक करें