Sambit Patra Statement | संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला: वोट चोरी पर विवादित बयान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
BJP vs Congress _ Sambit Patra Statement
राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद की प्रतिक्रिया.
वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विवाद.
महिला, युवा और किसान वोटर्स का अपमान.
Delhi / लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कड़ा प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधारों पर चर्चा में राहुल गांधी द्वारा पेश किए गए तथ्यों में कई झूठ थे। पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र चुनाव में वोट चोरी का दावा किया, जो वोटरों का अपमान और उनके अधिकारों की अवमानना है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियाँ महिला वोटर्स, युवाओं और किसानों का अपमान हैं। पात्रा ने सवाल उठाया कि क्या यही थ्योरी कांग्रेस के अन्य राज्यों में भी लागू होती है, जैसे झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर। सांसद ने चेतावनी दी कि ऐसे बयान लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते हैं।