समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा टला, 5 लोगों की जान जा सकती थी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Nagpur Mumbai Highway Accident
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खड्डे के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित।
तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति बनीं हादसे का कारण, नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील।
नागपुर/नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 9 दिसंबर की रात करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महामार्ग पर बीच रोड में एक खड्डा (बड़ा बॉक्स) होने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार 5 लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। घटना टी पॉइंट (नागपुर) के नजदीक की है। नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे या जिसे हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे या महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाता है। इस महामार्ग पर घटना उस समय हुई जब एक कार तेज रफ्तार से महामार्ग पर मुंबई की तरफ से आ रही थी। अचानक सड़क पर एक खड्डा दिखा जिसे देखकर ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा गई। कार के तेज रफ्तार से डिबाइडर से टकराने से कार के बलून खुल गए। इस कारण कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बच सके। गौरतलब है कि समृद्धि महामार्ग पर आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है। जरूरी है कि नियंत्रित गति से अगर वाहन चलाया जाए तो काफी हद तक इस प्रकार की घटनाएं रुक सकती है।