वंदे मातरम् बहस पर ममता बनर्जी का सवाल: नेताजी, गांधी, राममोहन राय नहीं तो किसे मानते हैं?
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Mamta Banerjee Statement
ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर ऐतिहासिक व्यक्तियों का अनादर करने का आरोप लगाया।
नेताजी, गांधी और राजा राममोहन राय को लेकर बड़ा सवाल उठाया।
संसद में वंदे मातरम् बहस का राजनीतिक ताप बढ़ा।
Delhi / कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद में वंदे मातरम् पर हुई बहस के दौरान भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ नेताओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी और राजा राममोहन राय को पसंद न करने की बात कहते सुना। ममता ने पूछा कि अगर देश के इन महान स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों को सम्मान नहीं दिया जा रहा, तो आखिर पसंद किसे किया जा रहा है। उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और तीखा बना दिया है। वंदे मातरम् और राष्ट्रवाद की बहस फिर चर्चा में है।