पीएम मोदी ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएँ, शांति और एकता का दिया संदेश
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
पीएम मोदी ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए इसे आशा, नवजीवन और सकारात्मकता का प्रतीक बताया।
नई दिल्ली/ ईसाई समुदाय के प्रमुख पर्व ईस्टर के अवसर पर देशभर में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और इस दिन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने ईस्टर को आशा, नवजीवन और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएँ मानवता को दया, करुणा और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व समाज में प्रेम और सौहार्द को और मजबूत करेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ईस्टर सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए तथा यह पर्व लोगों को एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करे।