Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की घोषणा की

Tue 13-Jan-2026,12:30 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की घोषणा की Shikhar-Dhawan-Sophie-Shine-Engagement-News
  • शिखर धवन ने 12 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम के जरिए गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की आधिकारिक घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दिया।

  • संन्यास के बाद निजी जिंदगी में नई शुरुआत, दूसरी शादी की ओर बढ़ते ‘गब्बर’ शिखर धवन फिर सुर्खियों में।

Delhi / New Delhi :

Delhi/ पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। सोमवार, 12 जनवरी 2026 को धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की आधिकारिक घोषणा की। सगाई की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी सितारों तक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि मुस्कुराहटों से लेकर सपनों तक, दोनों ने सब कुछ साथ साझा किया है और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया है। यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई और लाखों लाइक्स व कमेंट्स मिले।

शिखर धवन और सोफी शाइन काफी समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 1 मई 2025 को अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब सगाई की घोषणा ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है।

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और एक मजबूत प्रोफेशनल बैकग्राउंड रखती हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है और मार्केटिंग व मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की है। वर्तमान में वह अबू धाबी में एक सीनियर कॉर्पोरेट पोजीशन पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह शिखर धवन फाउंडेशन से जुड़कर सामाजिक और खेल से संबंधित परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे 2023 में उनका तलाक हो गया था। धवन अपने बेटे जोरावर के बेहद करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ भावुक पोस्ट साझा करते रहते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पारियां दी हैं। उन्होंने 2010 में टी20, 2011 में वनडे और 2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। धवन ने अपने करियर में 24 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए और 2024 में सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की।