पीएम मोदी ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
पीएम मोदी ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सामाजिक न्याय और समानता के योगदान को याद किया।
नई दिल्ली/ देशभर में आज सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबू जगजीवन राम के योगदान को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और उनके आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना संपूर्ण जीवन समानता, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने देश की राजनीति और समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनका अमूल्य योगदान सदैव देशवासियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।