पृथ्वी दिवस पर हिंदी विश्वविद्यालय में पक्षियों के लिए चारा-पानी अभियान शुरू

Thu 23-Apr-2026,10:55 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

पृथ्वी दिवस पर हिंदी विश्वविद्यालय में पक्षियों के लिए चारा-पानी अभियान शुरू MGAHV Bird Water Campaign
  • पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए चारा-पानी अभियान शुरू. 

  • विद्यार्थियों और कर्मियों ने मिट्टी के बर्तन लगाकर दाना-पानी रखा. 

  • पक्षियों के संरक्षण के लिए लोगों से जागरूकता की अपील. 

Maharashtra / Wardha :

Wardha / पृथ्वी दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण हेतु चारा-पानी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत प्रशासनिक भवन के परिसर में कर्मियों और विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए पानी के पात्र और दाना रखने की व्यवस्था की।

अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी और भोजन की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में उनके संरक्षण के लिए पानी और खाद्य की व्यवस्था करना आवश्यक है। विश्वविद्यालय में मोर और अन्य पक्षियों का बड़ी संख्या में अधिवास है। इस अभियान में कर्मियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी के बर्तन लाकर उसे पेड़ों पर लगाया और उनमें दाना-पानी रखा।

आयोजकों ने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास नियमित रूप से चिड़ियों के लिए स्वच्छ पानी और अनाज उपलब्ध कराएं, ताकि पक्षियों का जीवन सुरक्षित रह सके। इस अभियान में वर्धा समाजकार्य संस्थान के निदेशक प्रो. के. बालराजु,  जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, सुरक्षा अधिकारी सुधीर खरकटे, विद्यार्थी रजत बत्रा, वेदिका मिश्रा, देवव्रत दुबे, देवेन्द्र पाल सिंह, भवानी दान, अमीषा, शुभम सहाय, शशिपाल तथा कर्मचारी प्रवीण पुनवटकर, संदीप चन्ने, सुनील ठाकुर, मनोज वर्मा, सुरक्षा कर्मी राजू गुरनुले, नितीन चतुरकर, कार्तिक उके, राहुल पाटनकर आदि शामिल हुए।