भोपाल न्यू ईयर पार्टी कांड: केरवा जंगल में युवती से दुष्कर्म

Thu 01-Jan-2026,04:24 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भोपाल न्यू ईयर पार्टी कांड: केरवा जंगल में युवती से दुष्कर्म Bhopal Kerwa Jungle New Year Crime Case
  • न्यू ईयर पार्टी के बहाने भोपाल के केरवा जंगल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला।

  • पुलिस ने महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Madhya Pradesh / Bhopal :

Bhopal/ राजधानी भोपाल से नववर्ष की रात एक बेहद गंभीर और चिंताजनक आपराधिक घटना सामने आई है। न्यू ईयर पार्टी का झांसा देकर एक युवक द्वारा युवती को केरवा डैम क्षेत्र के जंगल स्थित कैंप में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक ने नए साल का जश्न मनाने का बहाना बनाकर उसे सुनसान इलाके में स्थित कैंप तक ले गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता किसी तरह खुद को वहां से सुरक्षित निकालने में सफल रही और बाद में पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

यह मामला रातीबढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जहूर समीर उर्फ मो. जहूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस ने युवतियों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या सुनसान स्थान पर जाने से पहले सतर्कता बरतें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।