लखीमपुर खीरी: तालाब में मछली के जाल में फंसा नवजात, फेंके जाने की आशंका
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Lakhimpur Crime News
तालाब में जाल में फंसा मिला नवजात.
दतेली कला गांव का मामला.
फेंके जाने की आशंका, जांच शुरू.
Lakhimpur Khiri / लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मितौली थाना क्षेत्र के दतेली कला गांव में तालाब में डाले गए मछली के जाल में एक नवजात शिशु फंसा मिला। सुबह जब स्थानीय लोग मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे और जाल खींचा, तो उसमें नवजात का शव देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को तालाब में फेंक दिया। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किसका था और इस अमानवीय कृत्य के पीछे कौन जिम्मेदार है। घटना से इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल है।