भोपाल देहात SI का आरोप: एसपी पर मानसिक प्रताड़ना और अपशब्द

Mon 02-Feb-2026,01:34 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भोपाल देहात SI का आरोप: एसपी पर मानसिक प्रताड़ना और अपशब्द Dehat-SI-Allegation-SP-Bhopal
  • घटना के दौरान SI ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर शिकायत को सुसाइड नोट माना जाए।

  • भोपाल देहात SI केसी यादव ने एसपी पर मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और अपशब्दों का गंभीर आरोप लगाया।

Madhya Pradesh / Bhopal :

Bhopal/ भोपाल देहात पुलिस विभाग में एक गंभीर मामला सामने आया है। सुखी सेवनिया थाने में पदस्थ SI केसी यादव ने देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। SI के अनुसार, एसपी कार्यालय में उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गया, धक्का-मुक्की की धमकी दी गई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

SI केसी यादव ने बताया कि यह घटना 14 सितंबर 2025 को हुई, जब आबकारी एक्ट से जुड़ी अपराध फाइल एसपी ने मांगी थी। बैठक के बाद जब SI ने डायरी को हाईकोर्ट भेजने के लिए वापस मांगा, तो एसपी नाराज हो गए और उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। इसके अलावा, उन्हें डायरी एसडीओपी मंजू चौहान से लेने के लिए कहकर अपमानित किया गया।

केसी यादव ने कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग में 30 वर्षों की सेवा दी है, लेकिन इस तरह का व्यवहार उनके साथ पहली बार हुआ। घटना के दौरान वे इतने व्यथित हुए कि कुछ समय के लिए आत्महत्या का विचार भी उनके मन में आया। हालांकि, स्टाफ और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने ऐसा कदम नहीं उठाया। उन्होंने पूरी घटना को थाने के रोजनामचे में भी दर्ज कराया।

SI ने आरोप लगाया कि बीते चार महीनों से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देहात एसपी से एक महिला अधिकारी भी परेशान है। इसके अलावा, दो महीने पहले ईटखेड़ी थाने के टीआई के साथ उनका विवाद हुआ था।

इस पूरे मामले की शिकायत SI ने IG से लेकर मानवाधिकार आयोग तक भेजी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और अधिकारी जांच प्रक्रिया में जुटे हैं।