भोपाल रेप केस: इंस्टाग्राम दोस्त ने होटल ले जाकर युवती से दुष्कर्म

Sat 28-Mar-2026,04:35 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भोपाल रेप केस: इंस्टाग्राम दोस्त ने होटल ले जाकर युवती से दुष्कर्म Bhopal-Rape-Case-Instagram-Friend
  • भोपाल में इंस्टाग्राम फ्रेंड द्वारा युवती को होटल ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला, देर रात अस्पताल से लौटते समय हुई वारदात।

  • आरोपी ने पीड़िता को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा, पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों संग पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

Madhya Pradesh / Bhopal :

Bhopal/ Bhopal की राजधानी में शुक्रवार देर रात एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय पीड़िता अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार की तबीयत देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान वह पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुकी। तभी आरोपी हारिस खान, जो खुद को उसका इंस्टाग्राम मित्र बताता है, ने उसे फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद आरोपी वहां पहुंचा और पीड़िता को डराते-धमकाते हुए उसकी ही कार में बैठाकर हमीदिया रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता रात करीब 2:30 बजे घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे मंगलवारा थाना पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी हारिस खान डीआईजी बंगला क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से पीड़िता के संपर्क में था।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें होटल और अन्य संभावित सबूतों को भी खंगाला जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों में सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे अनजान या कम परिचित लोगों से मिलने में सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।