सरगुजा-दमतरी में जघन्य वारदातें, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

Wed 29-Apr-2026,01:49 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सरगुजा-दमतरी में जघन्य वारदातें, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल Surguja-Dhamtari-Crime-Women-Safety-Rape-Case
  • सरगुजा में नाबालिग बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, शादी से लौटते समय 8-9 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया, इलाके में भय और आक्रोश।

  • दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की, प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

Chhattisgarh / Surguja :

Sitapur/ पहली घटना Sitapur थाना क्षेत्र की है, जहां दो नाबालिग आदिवासी बच्चियां शादी समारोह से लौटते समय दरिंदगी का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की देर रात जब दोनों बच्चियां घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में 8 से 9 युवकों ने उन्हें रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िताएं मांझी समुदाय से संबंधित बताई जा रही हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और लगातार दबिश दी जा रही है।

दूसरी घटना Kurud थाना क्षेत्र के ग्राम चर्रा की है, जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी, तभी एक युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।