दुष्कर्म करने नियत से नाबालिक लड़की को लेकर सरसों के खेत में पहुंचा नाबालिक लड़का
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
UP-Ratanpur-Minor-Girl-Mustard-Field-Case
ग्रामीणों के खेत की ओर आने की आहट मिलते ही आरोपी नाबालिग लड़का मौके से फरार हो गया, जबकि करीब आधे घंटे बाद लड़की खेत से बाहर आई।
शाहजहांपुर के उचौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में नाबालिग लड़की को सरसों के खेत में ले जाने के मामले में पुलिस ने SC/ST और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
Shahjahanpur/ शाहजहांपुर जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की को सरसों के खेत में ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का कथित रूप से लड़की को अपने साथ सरसों के खेत में ले गया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे और उन्हें खेत में हलचल दिखाई दी। जब ग्रामीण खेत की ओर बढ़े तो लड़का उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद नाबालिग लड़की खेत से बाहर निकली। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उचौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मोहम्दी को सौंपी गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी Arun Kumar और थाना प्रभारी निरीक्षक Gopal Narayan पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार नाबालिग लड़के की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित लड़की और उसके परिवार से भी पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।