यूपी: फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक वासिद गिरफ्तार

Sun 26-Apr-2026,12:56 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

यूपी: फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक वासिद गिरफ्तार Pakistani Citizen Arrested
  • बुलंदशहर पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक वासिद को गिरफ्तार किया।

  •  फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर भारत में रह रहा था।

  • पुलिस अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है।

Uttar Pradesh / Bulandshahr :

Bulandshahr / उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक वासिद को गिरफ्तार किया है, जिसने भारत में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार वासिद अपनी मां के साथ लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर भारत आया था। उसकी मां का भारत में ही निधन हो गया, जिसके बाद उसने वापस जाने के बजाय यहां अवैध रूप से रहने की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि वासिद ने फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम भी बदलवा दिया। असल में उसके पिता पाकिस्तानी मूल के थे और उनका नाम इरशाद था, लेकिन दस्तावेजों में उसने पिता का नाम ‘लईक’ दर्ज करवा लिया, ताकि उसकी पहचान पर किसी को शक न हो।

पुलिस को जब इस मामले की भनक लगी तो गहन जांच शुरू की गई। दस्तावेजों की पड़ताल में कई अहम तथ्य सामने आए, जिसके बाद वासिद को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज बनवाने में उसकी मदद किसने की, और क्या इस मामले में कोई बड़ा नेटवर्क भी शामिल है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और वासिद से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि उसकी भारत में मौजूदगी और संपर्कों की पूरी जानकारी सामने आ सके।